कोडरमा, अप्रैल 4 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र के सांईं फैक्ट्री के पास एक सनसनीखेज और रहस्यमय मामला सामने आया है। यहां किराये के मकान में रह रहे एक युवक ने अपने ससुराल में शनिवार को फोन कर दावा किया कि उसने उनकी बेटी की हत्या कर दी है। इस सूचना के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, दंपति मूल रूप से गिरिडीह जिले के राजधनवार थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और पिछले चार-पांच महीनों से तिलैया में रह रहे थे। युवक टोटो चलाने का काम करता था।फोन मिलने के बाद युवती के परिजन तुरंत तिलैया पहुंचे, लेकिन मकान पर ताला लगा मिला। इसके बाद उन्होंने तिलैया थाना में इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मकान खुलवाकर जांच की, लेकिन अंदर किसी तरह के मारपीट या खून के निशान नहीं मिले।पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, मगर किसी ने भी घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.