फोन न उठाने पर 20 अवर अभियंताओं को नोटिस
फतेहपुर, जून 19 -- फतेहपुर। बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर विभाग ने हंटर चला दिया है। अब उपभोक्ताओं के फोन कॉल की अनदेखी करना जेई और एसडीओ को भारी पड़ेगा। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एसई (अधीक्षण अभियंता) ने सर्किल स्तर पर टीम लगाकर जब उपकेंद्रों के सीयूजी नंबरों की क्रॉस चेकिंग कराई तो हकीकत सामने आ गई। फोन न उठाने के मामले में विभिन्न उपकेंद्रों के 20 जेई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही, एसई ने साफ चेतावनी दी है कि जवाब संतोषजनक न होने या दोबारा लापरवाही मिलने पर सीधे एक दिन का वेतन काटा जाएगा। इनको दिया गया नोटिस
उपकेंद्रों की सूची शहर के मुराइनटोला उपकेंद्र, राधानगर ग्रामीण, राधानगर टाउन, सथरियांव, हुसेनगंज, सौंरा, मलवां, चांदपुर, बिंदकी टाउन, बबई, अमौली, बकेवर, दुर्गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.