फोन नहीं उठाने वाले अफसरों पर होगी सख्त कार्रवाई
मधुबनी, मई 26 -- मधुबनी। प्रभारी मंत्री सह भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने मंगलवार को डीआरडीए सभागार में आयोजित जिला एवं प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के फोन अनिवार्य रूप से रिसीव करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगली बैठक में इस प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की गई। सुखा नशा के मुद्दे पर डीएम आनंद शर्मा ने बताया कि प्रत्येक माह समीक्षा बैठक कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि अप्रैल माह में करीब सात करोड़ रुपये मूल्य का सुखा नशा जब्त किया गया तथा 25 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। यह भी पढ़ें- चावल आपूर्ति में खराब प्रदर्शन करनेवाली समिति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.