हापुड़, जनवरी 6 -- हापुड़। मोबाइल चोरी कर एक व्यक्ति ने पीड़ित के खाते से 1.10 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पिलखुवा के शिवमंदिर मोहल्ला गढ़ निवासी नवीन झा ने थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि 12 दिसंबर को उसका किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन चोरी कर लिया। फोन चोरी होने के बाद उनके बैंक खाते से 12 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच कुल 1.10 लाख रुपये किसी अंजान व्यक्ति ने निकाल लिए। थाना साइबर क्राइम प्रभारी पटनीश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रयास है कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...