गाज़ियाबाद, मार्च 27 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। कौशांबी थाना क्षेत्र में चोरों ने एक दुकानदार का फोन चोरी करके बैंक खाते से आठ बार में 67 हजार रुपये निकाल किए। घटना बीते साल दिसंबर की है। ऑनलाइन शिकायत के बाद पुलिस ने 26 मार्च को मुकदमा दर्ज किया है।भोवापुर में रहने वाले हरिओम पटेल ने पुलिस को बताया कि 12 दिसंबर 2025 को उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया था। जब उन्होंने दूसरा फोन लेकर अपना नंबर दोबारा चालू करवाया तब उन्हें पता चला कि उनके बैंक खाते से आठ बार में 67 हजार रुपये निकाले गए हैं। उन्होंने तुरंत ऑऩलाइन शिकायत की। हालांकि उनकी शिकायत को थाने तक पहुंचने में तीन महीने से ज्यादा का समय लग गया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। जिन खातों में रुपया भेजा गया, उन्हें ट्रेस किया जा रहा ...