गंगापार, मार्च 30 -- मेजा थाना क्षेत्र के औंता केवटाही गांव निवासी शिव कुमार के 16 वर्षीय बेटे अर्पित ने मोबाइल फोन चलाने से मना करने पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह अर्पित की मां ने उसे मोबाइल फोन चलाते देखा और डांटते हुए फोन इस्तेमाल करने से मना कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...