बांदा, दिसम्बर 11 -- बांदा। संवाददाता फोन चलाने से मना करने से नाराज किशोरी ने कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गिरवां थाना क्षेत्र के दरगाही पुरवा निवासी 16वर्षीय अभिलाषा पुत्री भगवती प्रसाद ने बुधवार की शाम कमरे के अंदर दरवाजे की हुक पर रस्सी से फांसी लगा लिया। काफी देर खेत से घर लौटे पिता ने देखा तो वह फंदे पर लटक रही थी। आनन फानन फंदा काट कर उसे नीचे उतार लिया। जीवित होने की आशंका पर उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां इलाज होने से पहले उसने दम तोड़ दिया। मृतका के चाचा रामस्वरूप ने बताया कि अभिलाषा फोन चला रही थी। इस पर पिता ने ज्यादा फोन चलाने के लिए मना किया। इतना कहने के बाद वह खेत चला गया। इसी से नाराज होकर उसने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.