फोन गिरवी रखकर साइबर ठगों को भेजी रकम, परेशान होकर छात्र ने लगाई फांसी
हिन्दुस्तान संवाददाता, जून 7 -- यूपी के सोनभद्र में एक छात्र ने ठगी होने के बाद आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि साइबर फ्राॅड के शिकार बीए अंतिम वर्ष के छात्र ने बीजपुर के चेतवा के जंगल में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह उसका शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। उसकी पहचान 21 वर्षीय प्रवेश कुमार पुत्र गुलाबचंद निवासी नेमना के रूप में हुई। भाई सर्वेश कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह शुक्रवार दोपहर तीन बजे घर से फॉर्म भरने की बात कहकर निकला और देर शाम तक नहीं लौटा। उसने आशंका जताई कि साइबर फ्राॅड का शिकार होने के बाद भाई ने यह कदम उठाया होगा। प्रवेश ने करीबी से 4100 और चेतवां स्थित एक होटल संचालक से 1000 रुपये उधार लिए थे। उसने चेतवां ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.