हमीरपुर, मार्च 31 -- बिवांर। भरखरी गांव के बट्टूलाल पुत्र मोतीलाल यादव ने थाना में तहरीर देकर बताया कि गांव में हो रही रामलीला देखने उसका पुत्र गया था। रात को मोबाइल फोन गायब हो गया। सुबह पुत्र मानसिंह अपने घर के दरवाजा में आकर पिता के साथ अभद्रता करने लगा। मना किए जाने पर मारपीट की। जिससे आहत पिता ने थाने आकर पुत्र के खिलाफ तहरीर दी है। एसआई अंकित बैसला ने बताया कि जांच कर उसके पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.