फोन खरीदने का प्लान है? तो थोड़ा रुकिए, इस वजह से हजारों रुपये सस्ते होने वाले हैं Smartphones, बच सकते हैं पैसे
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- अगर आप आने वाले दिनों में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। हो सकता है कि जिस फोन को खरीदने के लिए आप अभी Rs.15,000, Rs.20,000 या Rs.25,000 खर्च करने वाले हैं, उसकी कीमत आने वाले समय में कुछ कम हो जाए। इसकी वजह स्मार्टफोन पर लगने वाले GST में संभावित कटौती है। Digit की रिपोर्ट के मुताबिक GST काउंसिल मोबाइल फोन पर लगने वाली GST दर को 18% से घटाकर 5% करने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। अगर यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है तो बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को सीधे फायदा मिल सकता है। यह खबर ऐसे समय में आई है जब दुनियाभर में मेमोरी चिप की कीमतें बढ़ने से स्मार्टफोन कंपनियों पर लागत का दबाव बढ़ रहा है। दूसरी तरफ भारत में स्मार्टफोन की सेल भी कम हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक अप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.