फोन कॉल बना डेथ वारंट, 30 से 40 राउंड फायरिंग से दहला क्षेत्र
समस्तीपुर, जुलाई 9 -- चकमेहसी। चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर दरियापार गांव में मंगलवार रात बदमाशों ने शराब तस्कर व टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल रहे प्रभात चौधरी उर्फ बाबा (29) और उसके सहयोगी सन्नी कुमार (22) की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। बताया गया है कि घटनास्थल के पास 30 से 40 राउंड से अधिक फायरिंग हुई। जानकारी के अनुसार, प्रभात को उसके एक परिचित युवक ने फोन कर बुलाया था। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो से वहां पहुंचा। बातचीत के बाद लौटने के दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए भाग रहे प्रभात को बदमाशों ने झाड़ियों में घुसकर गोलियों से छलनी कर दिया। वहीं भाग रहे सन्नी कुमार की पीठ में भी गोली मार दी। यह भी पढ़ें- बिहार के समस्तीपुर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.