हाजीपुर, मई 16 -- करताहां थाना क्षेत्र के करताहां गांव में एक व्यक्ति को फोन कर बुलाने के बाद मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान करताहां निवासी मदन कुमार राय (40 वर्ष), पिता स्वर्गीय राम जीनिस राय के रूप में हुई है। घायल के परिजनों के अनुसार,गांव के ही लखींद्र राय ने शनिवार सुबह मदन कुमार राय को फोन कर बुलाया था। आरोप है कि वहां पहुंचने पर लखींद्र राय ने अपनी पत्नी गीता देवी और बेटी परदेसी उर्फ सुलेखा के साथ मिलकर मदन कुमार राय के साथ मारपीट की और उनपर जानलेवा हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- रोड रेज में युवक को अगवा कर बुरी तरह पीटा, भर्तीघायल की स्थिति परिजनों का आरोप है कि हमले के दौरान धारधार हथियार से भी वार किया गया, जिससे मदन के सिर के पीछे गंभीर चोट आई है। घायल के भाई जालंधर राय ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें सुबह कर...