बस्ती, जून 15 -- बस्ती। रुधौली पुलिस ने जानमाल की धमकी देने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर पंचायत रुधौली के वार्ड नंबर 12 गांधीनगर निवासी सरस्व्ती देवी पत्नी स्व. नरेन्द्र शर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी मृत्युंजय सिंह व विमल सिंह ने फोन कर उन्हें अपशब्द कहा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई शिव कुमार यादव को सौंपी गई है। --भूमि विवाद को लेकर मारपीट, आठ पर मुकदमाबस्ती। कलवारी पुलिस ने भूमि विवाद को लेकर मारपीट की दो घटनाओं में केस दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद को लेकर मारपीट, आठ पर मुकदमा इसी थानाक्षेत्र के टिउठा निवासी चंद्रावती का आरोप है कि विपक्षियों ने भूमि विवाद को लेकर अपशब्द कहा। मना करने पर मारपीट कर जान से मारने की ध...