संवाददाता, मई 9 -- कानपुर में चौक के पास सवई सिंह के हाते में दोस्त ने ही होजरी दुकानदार विजय चौरसिया की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी विशाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का मानना है कि सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतारा गया है। दुकानदार आखिरी बार रेस्टोरेंट संचालक दोस्त के साथ शाम 6:32 पर स्कूटी से जाते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इसके बाद वह दोस्त 7:18 पर अकेले स्कूटी से हाते से जाता नजर आया है।विजय की चूड़ी मार्केट में होजरी की दुकान परिजनों का कहना है कि विजय की हत्या उसे साथ ले गए विशाल ने की है। सिरकी मोहाल निवासी 42 वर्षीय विजय चौरसिया की चूड़ी मार्केट में होजरी की दुकान है। बड़े भाई अजय ने बताया कि कॉल आने पर विजय दुकान में काम करने वाली शिखा से कुछ देर में आने की बात कहकर गया था। एक गली में रह...