अयोध्या, अप्रैल 4 -- अयोध्या,संवाददाता। थाना इनायतनगर क्षेत्र में एक युवक को फोन कर बुलाकर सुनियोजित तरीके से मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम सारी निवासी सैफुद्दीन पुत्र मसीहउद्दीन ने थाना इनायतनगर में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उनके भाई रईसउद्दीन को विकास मिश्रा पुत्र महेश मिश्रा निवासी हल्ले द्वारिकापुर ने रात करीब आठ बजे फोन कर किसी जरूरी काम के बहाने बुलाया। बताया गया कि जब रईसउद्दीन विकास मिश्रा से मिले तो वह उन्हें अपनी मोटरसाइकिल से मुबारकपुर उमरनी के जंगल में ले गया,जहां पहले से ही संजय यादव,सुजीत यादव, अमरजीत यादव,परमजीत यादव पुत्रगण भवानी फेर,विशाल यादव पुत्र महाराजदीन सहित 8-10 अज्ञात लोग मौजूद थे। आरोप है कि सभी हमलावर लाठी-डंडों और लोहे की र...