फोन कर बुलाकर युवक को लाठी-डंडों से पीटा, मुकदमा दर्ज
हाथरस, मई 19 -- फोन कर बुलाकर युवक को लाठी-डंडों से पीटा, मुकदमा दर्ज -(A) हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में शुक्रवार रात फोन कर बुलाकर एक युवक के साथ मारपीट कर दी गई। चार युवकों ने मंडी गेट पर घेरकर लाठी-डंडे और लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। कोतवाली हाथरस क्षेत्र के मधुगढ़ी डाकखाने वाली गली निवासी किंजल सैगर ने थाना हाथरस गेट में तहरीर दी है। बताया कि वह घर पर खाना खा रहा था। तभी शरद अग्रवाल निवासी खेमका वाली गली अलीगढ़ रोड ने फोन कर उसे मंडी गेट पर बुलाया। किंजल रात को मंडी गेट पहुंचा तो वहां शरद अग्रवाल के साथ सागर निवासी पुराना मील, मोहित गौर निवासी नाई का नगला और कृष्णा चौहान पुत्र रवि चौहान निवासी रमनपुर मौजूद थे। आरोप है कि चारों ने उसे देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.