फोन कर धमकाया, दुकान पहुंचने पर पीटा
बस्ती, अप्रैल 11 -- बस्ती। कोतवाली पुलिस ने अपशब्द कहने व मारपीट की घटना में दो नामजद समेत चार-पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के गौरा निवासी विकास चौधरी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके फोन से अस्तिव मिश्रा ने गुरुवार को एक फोन किया था। थोड़ी देर बाद फिर से उसी नंबर से उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने उन्हें अपशब्द कहा। इसके बाद जब वे फोन करने वाले व्यक्ति के कोतवाली क्षेत्र में जामडीह स्थित दुकान पर पहुंचे तो आरोपितों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। घटना की सूचना उन्होंने गुरुवार रात कोतवाली पहुंच कर दी। कोतवाल मोतीचंद राजभर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित शिवांश पांडेय, दिव्यांश पांडेय पता अज्ञात और चार-पांच अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.