फतेहपुर, अगस्त 11 -- खागा। बात न मानने पर जेल भेज दूंगा...यह धमकी खागा बैनामा दफ्तर के बाबू ने फोन पर एक किसान को दी। रिश्वत में डेढ़ लाख रुपये वसूलने के लिए बाबू ने मैडम से भी बात कराई और रकम का बंदोबस्त करने के लिए समय दिलवाया। एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से बाबू तो पकड़ा गया, लेकिन इस घटना ने साफ कर दिया कि दफ्तर में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं। शिकायतकर्ता भीम सिंह ने बताया कि बैनामा कराने के बाद राहुल बाबू ने एक दिन फोन किया और कहा कि तुम्हारी जमीन सड़क और आबादी से जुड़ी हुई है। इस आधार पर मैं तुम्हें जेल भेज दूंगा। भीम ने कहा कि आप जांच कर लीजिए। इसके बाद भी बाबू नहीं माने और मुकदमे से बचने के लिए डेढ़ लाख रुपये की मांग की। पीड़ित भीम सिंह ने यह दावा भी किया कि राहुल बाबू ने अपनी मैडम से भी बात कराई और उन्होंने भी डेढ़ लाख रु...