बलिया, फरवरी 3 -- बैरिया। स्थानीय कस्बा के कुंवर टोली निवासी विशाल श्रीवास्तव ने अज्ञात व्यक्ति पर फोन कर धमकी देने का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि कुछ दिनों पहले एक फोन आया जिसको रिसिव करते फोन करने वाला व्यक्ति अपशब्द कहने लगा। एसओ विपिन सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...