कौशाम्बी, अप्रैल 3 -- सैनी थाना क्षेत्र की एक किशोरी को युवक ने फोन करके बुलाया। इसके बाद उसे अगवा कर लिया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। सैनी इलाके की महिला ने बताया कि उसकी 16 साल की बेटी 31 मार्च की दोपहर घर पर थी। इस दौरान आरोपी अमन पांडेय निवासी रामपुर धमावां ने किसी बहाने से फोन करके उसको गांव के बाहर बुलाया। वह वहां पर पहले से ही चारपहिया वाहन लेकर खड़ा था। आरोप है कि इसी वाहन से आरोपी ने किशोरी को अगवा कर लिया। वह किशोरी को कहां लेकर गया है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। किशोरी के परिवार वाले परेशान हैं। इस संबंध में सैनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कर तलाश कराई जा रही है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा। आरोपी की भी गिरफ्तारी होगी।

हिंदी हिन्...