फोन कर अपहरण और जान की धमकी देने में केस
कन्नौज, मई 10 -- एक युवक को फोन पर गाली गलौज के साथ ही जान से मारने और अपहरण की धमकी मिली। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला रामकृष्ण नगर तिर्वा रोड निवासी पुष्कर गुप्ता पुत्र सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार को उसके मोबाइल फोन पर कॉल आई। जैसे ही उसने काल अटेंड की तो गाली गलौज किया और जान से मारने के साथ अपहरण करने की धमकी दी गई। बताया कि इससे पूर्व बई अन्य नम्बरों से उसे धमकियां दी जा चुकी हैं। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जांच पड़ताल के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.