फोन करके जान से मारने की दी धमकी
कौशाम्बी, अप्रैल 13 -- कोखराज थाना क्षेत्र के टीकरडीह निवासी आकाश दुबे पुत्र सुधीर दुबे ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि सूर्य प्रकाश मिश्र उर्फ वीरू निवासी गेरसा से उसकी जान-पहचान थी। कई बार उसने लोन दिलाने के लिए कहा। वह हर बार यही कहता रहा कि लोन बैंक मैनेजर देता है। बैंक में जाकर संपर्क करो। इसके बाद वह गुजरात चला गया। आरोप है कि सूर्य प्रकाश मिश्र ने शनिवार को फोन लगाकर उसको जमकर गाली-गलौज दी। साथ ही बीच रास्ते से उठाकर जान से मारने की धमकी भी दी। ऑडियो रिकार्डिंग देने पर पुलिस ने आरोपी सूर्य प्रकाश मिश्र के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.