रुडकी, मार्च 7 -- फोनिक्स यूनिवर्सिटी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य समाज और संस्थान के निर्माण में महिलाओं की अतुलनीय भूमिका को रेखांकित करना और उन्हें सम्मानित करना रहा। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर प्रेसीडेंट चैरब जैन, मुख्य सलाहकार डॉ. केके गौतम और कैंपस निदेशक डॉ. भुवनेन्द्र चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन आयशा अंसारी ने किया। मंच संचालन डॉ. प्रभा परमार ने किया। समारोह के दौरान महिला कर्मियों के लंबे समय के योगदान और निष्ठा की सराहना कर दो विशेष श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...