नोएडा, जनवरी 8 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा प्राधिकरण से संबंधित तमाम समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर गुरुवार को फोनरवा के प्रतिनिधिमंडल ने प्राधिकरण अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जल सप्लाई, खराब स्ट्रीट लाइट, आवारा कुत्ते, सीवर की समस्या समेत तमाम बिंदुओं से अवगत कराते हुए निस्तारण की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने पहले प्राधिकरण सीईओ डा. लोकेश एम के साथ बैठक की और शहर की समस्याओं के समाधान की मांग की। इसमें अधूरे विकास कार्य फिर शुरू करना, पार्कों और ग्रीन बेल्ट का विकास, आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान की मांग की गई। इसके साथ ही फोनरवा के प्रतिनिधि मंडल ने एसीईओ वंदना त्रिपाठी, ओएसडी महेंद्र प्रसाद, महाप्रबंधक (जल-सीवर) आरपी सिंह, डीजीएम विजय रावल समेत अन्य अधिकारियों के साथ भी बैठक की। इस पर प्राधिकरण अधिकारियों ने जल्द ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.