नई दिल्ली, मार्च 16 -- नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान एवं वित्तीय सेवा मंच फोनपे ने वर्तमान भू-राजनीतिक संघर्ष और बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण अपनी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की प्रक्रिया को फिलहाल अस्थायी रूप से टाल दिया है। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि वैश्विक पूंजी बाजारों में कुछ स्थिरता आने के बाद वह सूचीबद्ध होने की प्रक्रिया को फिर से शुरू करेगी। फोनपे के सीईओ समीर निगम ने कहा, हम प्रभावित सभी क्षेत्रों में जल्द शांति बहाल होने की उम्मीद करते हैं। भारत में सार्वजनिक सूचीबद्धता के लिए हमारी प्रतिबद्धता बरकरार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.