नई दिल्ली, जनवरी 20 -- नई दिल्ली। फोनपे को बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति विनिमय बाजार (सेबी) से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की मंजूरी मिल गई है और कंपनी जल्द ही इस संबंध में दस्तावेज (यूडीएचआरपी) दाखिल करेगी। इससे निकट भविष्य में भारत के सबसे बहुप्रतीक्षित वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी के लिए आईपीओ लाने का मंच तैयार हो जाएगा। सूत्रों के अनुसार, यह आईपीओ मौजूदा शेयरधारकों द्वारा बिक्री पेशकश (ओएफएस) होगी। कंपनी आईपीओ के माध्यम से कोई अतिरिक्त प्राथमिक पूंजी नहीं जुटाएगी। यूपीआई लेनदेन में 45 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी के साथ फोनपे भारत के डिजिटल भुगतान बाजार में अग्रणी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...