सीतापुर, मार्च 19 -- सीतापुर, संवाददाता। रामपुर कला थाना क्षेत्र में पांच दिन से लापता युवक का शव बुधवार को बाराबंकी जिले में शारदा नहर में मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने करीब दो घंटे तक शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया। सीओ के आश्वासन के बाद परिजन माने। जिसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। सीओ ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।रामपुर कलां क्षेत्र के रहिका घैला गांव निवासी 18 वर्षीय बबलू 14 मार्च को रहस्यमय परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। पिता झब्बू लाल के मुताबिक वह अपने बहनोई के यहां जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला। शाम को जब परिजनों ने फोन किया तो मोबाइल बंद मिला, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.