सीतापुर, मार्च 22 -- लहरपुर। शिव शक्ति सनातन सेवा समिति ने रविवार को खेमकरन इंटर कॉलेज प्रांगण में एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया। जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। विगत दो वर्षों से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन संस्था द्वारा किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों में बौद्धिक विकास और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा मिल सके। कई कॉलेजों के बच्चों की प्रतियोगिता में लक्ष्मी पब्लिक स्कूल के छात्र राज शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिन्हें पुरस्कार स्वरूप साइकिल दी गई। पुरस्कार पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान आशीष शुक्ला, अनिमेष श्रीवास्तव, नितिन मिश्रा, मनीष शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.