संभल, मार्च 28 -- पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र की बैठक शनिवार को पुलिस लाइन मंडी समिति बहजोई में आयोजित की गई। संचालन नियमित काउंसलिंग परामर्श केंद्र प्रभारी डॉ. रुकमपाल सिंह की देखरेख में हुआ, जहां पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी विवादों को सुलह के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया गया। बैठक में कुल 64 पत्रावलियों की सुनवाई की गई, जिनमें से 13 मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। विशेष बात यह रही कि काउंसलर्स की सक्रिय भूमिका के चलते 4 बिखरे परिवारों को पुनः एकजुट किया गया, जिससे माहौल भावुक और सकारात्मक बना रहा। इसके अलावा 6 पत्रावलियों को आवेदकों द्वारा आगे कार्यवाही में रुचि न लेने के कारण बंद कर दिया गया। डॉ. रुकमपाल सिंह ने बताया कि केंद्र का मुख्य उद्देश्य पारिवारिक विवादों को आपसी सहमति से सुलझाकर रिश्तों को बचाना है। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.