संभल, मई 17 -- नगर पंचायत स्थित जेएलएम इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को देहरादून और पीलीभीत के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं, जिसके बाद मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ। इसमें देहरादून की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पीलीभीत को 4-1 से हराकर जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। देहरादून की ओर से अफ्रीकी खिलाड़ी इनोया ने पहले हाफ के तीसरे मिनट में शानदार गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद पीलीभीत के खिलाड़ियों ने लगातार आक्रमण किए और कई बार देहरादून के गोलपोस्ट पर निशाना साधा, लेकिन दो बेहतरीन शॉट गोलपोस्ट से टकराकर बाहर चले गए। देहरादून के खिलाड़ी इनोया ने करीब 40 मीटर दूर से जोरदार शॉट लगाया, लेकिन गेंद गोलपोस्ट को छू...