संभल, अप्रैल 13 -- थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव डारनी में रविवार शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब प्रशासन बिना अनुमति स्थापित की गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटवाने पहुंचा। ग्रामीणों के विरोध के चलते प्रशासन और पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। सोमवार को ग्रामीणों से पुलिस प्रशासन की घंटों चली वार्ता के बाद तय हुआ कि प्रशासनिक अनुमति मिलने तक प्रतिमा तिरपाल से ढकी रहेगी। अनुमति मिलने के बाद ही प्रतिमा का अनावरण होगा। बताया गया कि गांव के ग्रामीणों ने बिना प्रशासनिक अनुमति के अंबेडकर प्रेरणा स्थल पार्क बनाकर शनिवार को प्रतिमा स्थापित कर दी थी। रविवार को इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया। यह भी पढ़ें- डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटाने को लेकर ग्रामीणों को विरोध शाम करीब चार बजे सीओ दीपक तिवारी, तहसीलदार रवि सोनकर व नायब...