संभल, अप्रैल 16 -- - हादसे के बाद मुरादाबाद में उपचार के दौरान तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम काफूरपुर, संवाददाता। ऐचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के गांव पनसुखा मिलक निवासी युवक बुधवार को ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गया था। गुरुवार को युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।थाना क्षेत्र के गांव पनसुखा मिलक निवासी 21 वर्षीय राहुल सिंह बुधवार शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। बुधवार देर शाम दुर्घटना उस समय हुई जब वह एचोड़ा कंबोह से काम निपटाकर अपने गांव लौट रहा था। युवक जैसे ही नगली पाकबड़ा मार्ग पर गांव हाजीबेड़ा के निकट पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया था। लोगों और परिजनों की मदद से घायल राहुल को हायर सें...