कानपुर, मार्च 5 -- संशोधित - - सिपाही व उसके परिवार की खुलेआम गुंडई का सीसी फुटेज वायरल- मंडप के लिए एक तसला मिट्टी उठाना परिवार को पड़ा भारी- हमलावरों पर ईंट-पत्थर चलाए- 24 घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज न हाेने पर एडीसीपी से न्याय की गुहारकानपुर, संवाददाता। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में वर्दी के नशे में चूर एक सिपाही व उसके परिवार ने दिनदहाड़े एक एकाउंटेंट के घर में धावा बोल खुलेआम गुंडई की। मंडप लगाने के लिए निर्माणाधीन मकान से एक तसला मिट्टी उठाने पर सिपाही के परिवार ने पड़ोस में रहने वाले दूसरे परिवार पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए। इतना ही नहीं मां-बेटे पर साबड़ व चाकू से जानलेवा हमला कर घर में ईंट-पत्थर चलाए। साथ ही स्कूटी में भी तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं आरोपितों की गुंडई घर में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई, जो कि सोशल मीडिया में वायरल हाे रही है...