कानपुर, मार्च 12 -- - गैंग के सदस्य पिकअप में चोरी का माल लाद हो जाते थे फुर्रकानपुर, संवाददाता। बर्रा में साॅफ्टवेयर इंजीनियर समेत दो घरों में लाखों की चोरी करने वाले गैंग के तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। गैंग पिकअप से रेकी कर ताला बंद घरों को अपना निशाना बनाते थे। वारदात के बाद पुलिस ने सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तब जाकर गैंग के सदस्यों को पिकअप समेत धर दबोचा। पुलिस ने आरोपितों से पास से 3600 रुपये नकदी व जेवर समेत आठ लाख का माल बरामद किया है।डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि बीती 18 जनवरी को बर्रा-सात निवासी प्रदीप प्रजापति के बंद घर में चोरी हुई थी। वारदात के वक्त वह परिवार समेत भाई की शादी में शामिल होने के लिए कानपुर देहात के सिकंदर स्थित पैतृक गांव का...