संभल, सितम्बर 12 -- यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर शुक्रवार को नगर के घंटाघर स्थित इंडियन बैंक के बाहर विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, पीएलआई में व्याप्त भेदभाव समाप्त करने तथा कर्मचारियों एवं अधिकारियों की अन्य लंबित मांगों के समाधान की मांग उठाई। कर्मचारियों ने सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा किए जाने की आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने कहा कि बदलते समय के साथ बैंकिंग क्षेत्र में भी पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू किया जाना जरूरी है। यह भी पढ़ें- Hathras News: विभिन्न मांगों को लेकर गरजे बैंक क...