संभल, अप्रैल 24 -- भाजपा जिला कार्यालय पर गुरुवार को महिला जन आक्रोश अभियान को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है, जिनसे महिलाओं को न सिर्फ अधिकार मिलें, बल्कि वे निर्णय प्रक्रिया में भी सक्रिय भागीदारी निभा सकें। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध कर महिलाओं के हितों को नुकसान पहुंचाया है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि महिला जन आक्रोश अभियान केवल एक राजनीतिक पहल नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई है। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति व...