कानपुर, मार्च 6 -- बिहार के ध्यानार्थ- - होली में घर गई थी, फिर रूम में आते ही दे दी जान- मोबाइल खोलेगा आत्महत्या के पीछे की वजह- आशंका, कॉल पर वाद-विवाद के बाद उठाया कदमकानपुर, संवाददाता। मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मैं जान देने जा रही हूं। डायरी में यह चंद लाइन का सुसाइड नोट लिखकर रेलवे टेक्नीशियन युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छुट्टी से वापस आईं रूम पार्टनर के दरवाजा खटखटाने पर जब कोई हरकत नहीं हुई तो उसने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जैसे-तैसे दरवाजा तोड़ा, कमरे में दुपट्टे के फंदे से युवती का शव झूल रहा था। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम को साक्ष्यों को संकलन के दौरान एक डायरी में दर्द भरा चंद लाइन का सुसाइड नोट लिखा मिला। हालांकि, आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया।मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर में रहने वाली 28 वर्षीय ...