कानपुर, मार्च 31 -- कानपुर, संवाददाता। बर्रा-दो में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) लाइन फटने से हुए गैस के रिसाव से अफरा-तफरी मच गई। गैस के रिसाव के दौरान आग भी लग गई। आनन-फानन में क्षेत्रीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। पुलिस ने तुरंत सीयूजीएल कर्मचारियों को गैस की आपूर्ति बंद करा आग पर काबू पाया।बर्रा-दो स्थित रामजानकी मंदिर के पास जहां से पीएनजी लाइन गुजरी है। वहां किसी के द्वारा खुदाई करने से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें से गैस का रिसाव होने लगा। इस दौरान किसी ने कूड़ा जलाया तो रिस रही गैस में आग लग गई। यह देख क्षेत्रीय लोगों ने हो-हल्ला करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर सीयूजीएल कर्मचारियों ने गैस आपूर्ति के चेंबर को बंद कर दिया। आपूर्ति रोकने के बाद लाइन की मरम्मत की गई। इस दौरान सैकड़ो घरों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.