कानपुर, फरवरी 27 -- - नजीराबाद थानाक्षेत्र के लाजपत नगर में देर शाम हुआ हादसा कानपुर, संवाददाता। नजीराबाद के लाजपत नगर में निर्माणाधीन दो मंजिला मकान से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही कर जबरन काम कराने का आरोप लगाया है। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच कर रही है। रावतपुर के हसनपुर निवासी 42 वर्षीय गेंदालाल मजदूरी करते थे। परिवार में पत्नी शालिनी और पांच साल का बेटा है। बड़े भाई नंदलाल ने बताया कि गेंदालाल एक बिल्डर्स के ठेकेदार के अंडर लाजपत नगर स्थित एक मकान में काम कर रहे थे। दूसरी मंजिल पर स्लैब पड़ने के लिए शटरिंग लगाई गई थी। जिस पर शटरिंग ऑयल लगा हुआ था। आरोप है कि, शाम को काम खत्म होने के बावजूद उनसे बिना सुरक्षा मानकाें के काम कराया जा रहा था। संतुलन बिगड़ने से वह दूसरी मंजिल से न...