संभल, अप्रैल 7 -- जनपद में गेहूं खरीद की सरकारी प्रक्रिया ने आखिरकार दस्तक दे दी है। जिलेभर में बनाए गए 62 क्रय केंद्रों पर 48 हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य तय किया गया है। हालांकि मौसम की बेरुखी ने शुरुआत की रफ्तार धीमी कर दी है। पहले दिन तीन ब्लॉकों में 100 क्विंटल गेंहू की खरीद हुई। बारिश के चलते खेतों से गेहूं की निकासी प्रभावित हुई, जिससे अधिकतर केंद्रों पर अभी आवक नहीं हो सकी है। बावजूद इसके, चन्दौसी, बहजोई और रजपुरा में खरीद का खाता खुल चुका है, जहां करीब 100 कुंतल गेहूं की खरीद दर्ज की गई है। डीएफएमओ संजीव कुमार राय के अनुसार, खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जैसे ही मौसम साफ होगा, केंद्रों पर गेहूं की आवक बढ़ेगी और खरीद रफ्तार पकड़ेगी। कुल मिलाकर, शुरुआती बाधाओं के बावजूद किसानों के लिए राहत की खबर है कि सरकारी खरीद चालू हो गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.