संभल, अक्टूबर 6 -- एस.एम. कालेज में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में बढ़-चढ़कर सहभागिता की और कालेज परिसर में कचरा उठाकर साफ-सफाई की। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. दानवीर सिंह यादव ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन का आधार है और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा जब हम अपने घर, मोहल्ले और आस-पास स्वच्छता बनाए रखेंगे। इस अवसर पर उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को अपने घर तथा आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प दिलाया। यह भी पढ़ें- स्वच्छ भारत अभियान में छात्राओं ने दिया कला का परिचय इस दौरान प्राध्यापक ...