संभल, फरवरी 5 -- बबराला थाना क्षेत्र के गांव पहलवाडा में प्रधान की सास कोटेदार महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने 12 लोगों को नामजद किया था और 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया, जबकि अन्य आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। थाना क्षेत्र के गांव पहलबाड़ा में चुनावी रंजिश के चलते शुक्रवार रात प्रधान की सास राशन डीलर प्रेमवती देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें पुलिस ने तहरीर के आधार पर 12 लोगों को नामजद किया था और 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस ने पहलवाडा निवासी सुभाष को नूरपुर तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सौरभ त्यागी ने बताया कि पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.