संभल, मई 19 -- जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को संयुक्त रूप से डीजल, पेट्रोल, घरेलू 5 किलो गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, महंगाई, किसानों की उपेक्षा और नीट परीक्षा के बार-बार पेपर लीक होने के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष आरिफ तुर्की ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में डीजल, पेट्रोल और घरेलू छोटे गैस सिलेंडर के दामों में की गई बढ़ोतरी आम जनता, किसानों और मध्यम वर्गीय परिवारों पर भारी बोझ बन गई है। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। यह भी पढ़ें- महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी इसके साथ ही किसानों को खाद समय पर नहीं मिल पा रही है, जिससे खेती-किसानी बुरी तरह प्रभावित...