कानपुर, फरवरी 27 -- - व्हाट्सएप ग्रुप में लालच देकर लोगों का फंसाता था जाल में कानपुर, संवाददाता। निवेश कर मुनाफे का झांसा देकर केंद्रीय उत्पाद शुल्क के दो रिटायर अफसरों समेत एक दर्जन से अधिक लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले नटवरलाल सुशील धवन का नजीराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शातिर शेयर खरीदने व बेचने का भी झांसा देकर लोगों को जाल में फंसाता था, उस पर छह मुकदमे दर्ज है। जिसमें पत्नी व पिता का भी जिक्र है। पुलिस ने आरोपित का उस समय दबोचा जब वह पिछले तीन दिनों से एक अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रहा था। फिलहाल, पुलिस से पूछताछ कर और राज उगलवाने का प्रयास कर रही है। सर्वोदय नगर के मोती विहार सोसाइटी में रहने वाले सुशील धवन का कौशलपुरी में शेयर ब्रोकिंग का ऑफिस है। वर्ष-2021 में पांडु नगर मॉडल टाउन निवासी प्रदीप मंगा ने सुशील धवन, उसक...