कानपुर, मार्च 16 -- - काम की बात कहकर निकले थे घर से कानपुर, संवाददाता। कचहरी परिसर में रविवार देर रात मुंशी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अधिवक्ता के चैंबर के बाहर लगी रेलिंग के सहारे मुंशी का शव फंदे से झूलता देख चाय का होटल किए दुकानदार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने परिजनों को परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद शव पोस्टमार्टम भिजवाया। वहीं, युवक के सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया।हरबंश मोहाल दानाखोरी निवासी 39 वर्षीय आदित्य विक्रम शर्मा पिछले 15 साल से अधिवक्ता मयंक गोयल के यहां मुंशी का काम कर रहे थे। परिवार में बड़ा भाई राम विक्रम शर्मा, अभिजीत विक्रम व एक शादीशुदा बहन गीतांजलि है। भाई अभिजीत ने बताया कि रविवार शाम करीब 6 बजे आदित्य कुछ काम की बात कहकर घर से निकले थे। काफी समय बीत जाने के बाद उनकी तलाश की ...