फोटो- ऑपरेशन दहन के तहत 5.75 लाख रुपये के मादक पदार्थ किए नष्ट
संभल, सितम्बर 3 -- नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने 'ऑपरेशन दहन' के तहत बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी के निर्देशन में जनपद के तीन थानों से संबंधित 11 अभियोगों में बरामद 16.026 किलोग्राम मादक पदार्थों का न्यायालय के आदेश के बाद विधिवत विनिष्टीकरण कराया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 5,75,200 रुपये से अधिक बताई गई है। थाना संभल, हयातनगर और जीआरपी चन्दौसी से संबंधित मामलों में बरामद डोडा, स्मैक, चरस और नशीली गोलियों समेत अन्य मादक पदार्थों को पर्यावरण एवं सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बुधवार को बबराला स्थित पुनः चक्रण प्राइवेट लिमिटेड में उच्च क्षमता वाले इंसीनरेटर के माध्यम से नष्ट किया गया। विनिष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) मनोज कुमार रावत और क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.