कानपुर, अप्रैल 1 -- कानपुर, संवाददाता। सचेंडी में अज्ञात वाहन की टक्कर से हाईस्कूल के छात्र की मौत हो गई। हादसे में एकलौते बेटे की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसी कैमरों की फुटेज देखकर आरोपित चालक की तलाश शुरू की। सचेंडी के धरमंगतपुर निवासी ओम प्रकाश का नहर के पास ढाबा है। परिवार में पत्नी आरती, तीन बेटियां हैं। एकलौता बेटा 20 वर्षीय शिवा भी था। परिजन ने बताया कि शिवा ने इस साल हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। इसके अलावा वह पिता के साथ ढाबा में सहयोग करता था। मंगलवार शाम को वह बाजार से ढाबा का सामान खरीदने गया था। इस दौरान सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन ने उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां छात्र की मौत हो गई। सचेंडी थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.