कानपुर, मार्च 15 -- कानपुर, संवाददाता। पनकी में पारिवारिक कलह में ई-रिक्शा चालक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मूलरूप से मैनपुरी के किसनी कुसमरा निवासी 46 वर्षीय हरिओम पांडेय ई-रिक्शा चालक थे। वह पत्नी मनोरमा, बेटे रीशु और बेटी श्रेया के साथ पनकी रतनपुर कॉलोनी में रहते थे। भाई शिव मोहन ने बताया कि हरिओम बीते कुछ समय से पारिवारिक कलह के कारण मानसिक तनाव में चल रहे थे। शनिवार रात परिजन के साथ खाना खाने के बाद वह सोने चले गए। रविवार को उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा चालक ने पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.