कानपुर, मई 30 -- कानपुर, संवाददाता। विधि छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी मो. कैफ को कोतवाली पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। मो. कैफ ने खुद को राजदीप बताकर छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक शोषण किया था। मसवानपुर इलाके में रहने वाली विधि छात्रा ने आरोप लगाया था कि मवेशी के इलाज के दौरान उनकी मुलाकात मो. कैफ से हुई। उसने अपना नाम राजदीप बताया था। दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जब उन्हें उसकी असलियत पता चली तो दूरी बनानी शुरू कर दी। इस पर आरोपी उसे परेशान करने लगा। बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...