कानपुर, मार्च 29 -- - मूलगंज में परचून की दो दुकानों का ताला तोड़कर हुई वारदात कानपुर, संवाददाता। मूलगंज में चोरों ने परचून की दो दुकानों का ताला तोड़कर देसी घी, चाय पत्ती, सॉस समेत करीब 70 हजार रुपये का माल पार कर दिया। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी।मूलगंज हटिया बाजार निवासी मोंटी अग्रवाल की घर के पास ही परचून की दुकान है। उन्होंने बताया कि वह बड़े भाई शुभम के साथ दुकान संभालते हैं। पड़ोस में ताऊ बसंत लाल अग्रवाल की परचून की दुकान है। शनिवार रात को दुकान बंद करके घर गए थे। रविवार सुबह जब दुकान पहुंचे तो शटर के बाहर बनी अलमारियों के ताले टूटे मिले। उन अलमारियों में रखा सामान गायब था। आरोपित उनके ताऊ की दुकान की अलमारी से राशन व अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। पुलिस को बताया कि चोर उनकी दुकान से कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.